छत्तीसगढ़बिलासपुर

दसवीं 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, बिलासपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान

12वीं की परीक्षा में बिलासपुर की दो बेटियों ने भी प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है और यह दोनों भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी के साथ सचिव वीके गोयल ने परिणामों की घोषणा की। इस बार दसवीं बोर्ड परीक्षा में 68.02% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। पिछले बार आंकड़ा 67% था। इस बार भी प्रतिशत के लिहाज से बालिकाओं ने बाजी मारी है। बालिकाओं का रिजल्ट 70.77% रहा, वहीं 65% बालक पास हुए हैं। 12वीं के नतीजों में 78.39% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल परीक्षा दसवीं बोर्ड में रायगढ़ की निशा पटेल और हायर सेकेंडरी स्कूल बारहवीं बोर्ड परीक्षा में मुंगेली के योगेंद्र वर्मा ने प्रावीण्य सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है।

निशा पटेल को दसवीं बोर्ड में 99. 3 3 प्रतिशत अंक मिले हैं तो वहीं योगेंद्र वर्मा को 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.40% अंक हासिल हुआ है । हाई स्कूल परीक्षा में बलौदा बाजार के योगेश साहू को 98% अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर महासमुंद के तिलक झा है जिन्हें 97.83% अंक प्राप्त हुए हैं तीसरे स्थान पर ही कोरबा की हेमा साहू है। चौथे स्थान पर रायगढ़ की रानी भगत , पांचवी स्थान पर रायगढ़ के युगल किशोर नाइक, जसपुर के नितेश कुमार यादव छठे स्थान पर जांजगीर की सृष्टि कौर, सातवें स्थान पर साक्षी मिश्रा के साथ रायगढ़ के राज सिंह आठवें स्थान पर बलौदा की हितांशी जैन, कवर्धा के टंकेश्वर निर्मलकर , बिलासपुर की मानवी कौशिक, रायगढ़ की भावना पटेल रायगढ़ के ही सुशील कुमार पटेल, नौंवे स्थान पर कांकेर की जागृति सेना, जसपुर की सपना अपूर्व और दसवें स्थान पर दुर्ग की मोनिका यादव रायपुर की दीपिका लकरा जांगीर चांपा की प्रियंका सिदार, कोरबा के राजेंद्र प्रसाद और अविनाश चंदेल ने प्राप्त किया है ।

अब बात करते हैं माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई सेकेंडरी स्कूल यानी 12 वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों की। इस बार मुंगेली जिले के योगेंद्र वर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान भी मुंगेली के देवेंद्र साहू ने हासिल किया है उन्हें 97.20% अंक मिले हैं तीसरे स्थान पर महासमुंद के आदित्य सिंह और बिलासपुर की विनीता पटेल है विनीता को 95.80% अंक मिले हैं ।चौथे स्थान पर बिलासपुर की क्षमा देवी राजपूत आई है, जिन्हें 95.60% अंक मिले हैं। पांचवे स्थान पर दुर्ग की मनीषा कुमारी,कोरबा की ऋतू, कांकेर के उदित देवांगन।छटवे स्थान पर दुर्ग के लक्की देवांगन, रायपुर की किरण साहू जांजगीर चांपा के अभिषेक कुमार डडसेना, जसपुर के महेंद्र कुमार बेहरा, सातवें स्थान पर धमतरी की खुशी गंजीर, महासमुंद के अंकित भोई मुंगेली के अमन सिंह राजपूत आठवें स्थान पर दुर्ग की नम्रता, रायगढ़ की बिंदिया चौधरी नौवें स्थान पर महासमुंद की संजना अग्रवाल और दसवें स्थान पर कवर्धा के लोचन कुमार पटेल रायपुर के शहनवाज अंसारी और रायगढ़ की सीमा प्रधान के साथ नरेश चौहान ने प्राप्त किया है। शुक्रवार को जारी नतीजों में बिलासपुर से दो छात्राओं ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई हैं बिलासपुर की विनीता पटेल को चौथा स्थान और क्षमा देवी राजपूत को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। क्षमा ने अपनी पढ़ाई एच एस एम ग्लोबल पब्लिक स्कूल से की है। क्षमा का विषय बायोलॉजी था। क्षमा भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है। इसके लिए वह रोज 8 घंटे पढ़ाई करती थी। क्षमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ शिक्षकों को दिया है ।क्षमा के पिता लोरमी में शिक्षक हैं। वे भी अपनी बेटी की सफलता से अभिभूत है।

इसी स्कूल की एक और छात्रा विनीता पटेल ने 12वीं की परीक्षा में 95.80% अंक हासिल किए हैं। विनीता मस्तूरी के किसान गोपाल प्रसाद की बेटी है जिसने पूरे लगन के साथ रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई की और सभी विषयों का लगातार रिवीजन भी किया। विनीता भी डॉक्टर बनना चाहती है और उसने इसी वर्ष नीट की परीक्षा भी दी है।

12वीं और दसवीं के जारी परीक्षा परिणाम अच्छे रहे हैं । बिलासपुर जिले की बात करें तो यहां 12वीं के 76.5 1% परीक्षार्थी सफल हुए हैं वहीं दसवीं के केवल 57.14% ही परीक्षार्थियों को सफलता हाथ लगी है।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...