बिलासपुर

न्यायधानी में फिर चाकूबाजी की घटनाएं हुई आम…सरकंडा ईलाके में बेरहमी से एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में खूनी खेल का मंजर थमने का नाम ही नही ले रहा है। जहाँ अपराधियो द्वारा बेखौफ होकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिसे रोकने स्थानीय पुलिस के सारे दावे और कोशिशें नाकाफी साबित हो रही है। इसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार को सरकंडा थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। जहां सुबह दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया तो वही देर शाम 32 वर्षीय तलाक शुदा महिला पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा कालीबाड़ी में किराए के मकान में रहने वाली निर्मला उर्फ नीलू कश्यप जो टिफिन सेंटर संचालित कर अपना जीवन यापन कर रही थी। वह शुक्रवार को सब्जी लेकर देर शाम कही जा रही थी। इसी दौरान सनत कश्यप ने सरकंडा जैन मंदिर के पास कालीबाड़ी गली में महिला के पेट और कंधे में चाकू से हमला कर वहाँ से फरार हो गया। इधर खून से लथपथ महिला को आनन फानन में किसी तरह सिम्स हॉस्पिटल भिजवाया गया।

तब तक निर्मला उर्फ नीलू कश्यप के परिजन भी सिम्स हॉस्पिटल पहुंच गए। जहाँ महिला के बेहतर उपचार के लिए जरहाभाठा स्थित एसकेबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ महिला का सघन उपचार जारी है। स्थानीय पुलिस के अनुसार महिला तलाक़ शुदा है। जिसके करीब 9 साल का एक बच्चा है। तलाक़ के बाद वह सनत कश्यप के साथ लिव इन रिलेशन में थी। लेकिन वर्ष 2024 में दीपावली के पूर्व उनके बीच मन मुटाव हो गया। जिसके बाद से ही निर्मला कश्यप सनत कश्यप से रिलेशनशिप खत्म करना चाहती थी। इसके बाद भी सनत कश्यप अपने साथ संबंध रखने के लिए महिला पर दबाव बनाया करता था। जिससे तंग आकर महिला ने पूर्व में सरकंडा थाने में मौखिक शिकायत सनत कश्यप के खिलाफ की थी। मामले में पुलिस ने सनत कश्यप को समझाइश भी दी थी। कयास लगाया जा रहा है कि दोनो के बीच चल रहे मनमुटाव के कारण ही आवेश में आकर सनत कश्यप ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया। वही मामले में सरकंडा पुलिस ने घटना स्थल पहुंच जांच शुरू कर दी है। जिन्हे घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। वही आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप,