मल्हार

नगर पंचायत मल्हार में भाजपा के अध्यक्ष सहित पार्षदों के नाम हुए फ़ाइनल….चुनावी मैदान में सरगर्मी हुई तेज़,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पंचायत मल्हार में अपने सभी अध्यक्ष से लेकर पार्षदों की सूची शनिवार को जारी कर दी। आचार संहिता लगते ही राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी कर दी थी जिसके बाद सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। शनिवार की शाम होते होते पहले पार्षदों की लिस्ट जारी हुई और शाम 7 बजे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की लिस्ट आ गई। लेकिन जिस तरह भारतीय जनता पार्टी चौकाने वाले फैसले लेती है इसी तरह यहां भी हुआ जिसका किसी को अहसास भी नही था।

केंवट निषाद समाज के सक्रिय कार्यकर्ता धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त को अध्यक्ष पद के लिए नामित कर दिया गया। अध्यक्ष की सूची आते ही बाकी के सभी दावेदार हाथ मलते रह गए। पिछले दिनों हुई भाजपा के महत्वपूर्ण बैठक में 7 कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद की दावेदारी की थी। पार्षदों में वार्ड 1 से कृष्णा यादव, 2 से गायत्री रज्जु देवार, 3 से मिलुराम कैवर्त, 4 से मनराखन कैवर्त, 5 से कमलेश सिंह ठाकुर, 6 से आशुतोष वर्मा, 7 से शम्भू भैना,

8 से दिव्या पुरैना, 9 से रामफल कांत, 10 से ईश्वरी कैवर्त, 11 से बोटटा कैवर्त, 12 से सपना मिथुन यादव, 13 से हेमन्त सोनू तिवारी, 14 से रमेश यादव, 15 से कुसुमलता साहू उम्मीदवार है। इस तरह अध्यक्ष से लेकर पूरे 15 वार्डो के भाजपा उम्मीदवारों को टिकट दे दिया गया अब वे सभी नामांकन भरने की प्रक्रिया में लग जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR