छत्तीसगढ़

रेवती यादव बनीं महापौर पद की प्रबल दावेदार…पार्टी नही योग्य उम्मीदवार को चुनने की अपील, 

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। महापौर पद के प्रत्याशी जनता के बीच अपनी नीतियों और विचारों को रख रहे हैं। इसी क्रम में शिवसेना की प्रत्याशी रेवती यादव ने हेमू नगर वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। रेवती यादव ने कहा कि नगर निगम स्थानीय निकाय का प्रमुख हिस्सा है, जहां जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी नहीं, बल्कि योग्य प्रत्याशी को वोट दें। उन्होंने महापौर बनने पर नगर एवं शहरी नियोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन सेवाएं, स्ट्रीट लाइट, सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और गरीबों के लिए आवास जैसी योजनाओं को लागू करने का संकल्प लिया। उन्होंने दिव्यांग, मानसिक रूप से दिव्यांग और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विशेष योजनाएं बनाने की बात कही। साथ ही, खेल मैदान, उद्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और सड़क, नाली, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया। रेवती यादव की विचारधारा से प्रभावित होकर स्थानीय लोग उन्हें योग्य प्रत्याशी मान रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महिला वर्ग, व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। रेवती यादव ने जनता से 5 नंबर के तीर-कमान निशान पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने आज हेमू नगर,शंकर नगर,बुधवारी बाजार, दिन दयाल कॉलोनी, संडे मार्केट, बिलासा कॉलोनी का सघन जन सम्पर्क किया और जनता से समर्थन मांगा।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार