बिलासपुर

वार्ड 66 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अंचल दुबे को मिल रहा भारी जनसमर्थन…. मुख्यमंत्री ने भी मांगे वोट,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आमतौर पर प्रत्याशी ही कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार अभियान में निकलते हैं, लेकिन वार्ड 66 पंडित शिव दुलारे मिश्रा नगर में कार्यकर्ताओं का जोश इस कदर है कि वे बड़ी संख्या में टीम बनाकर लगातार घर-घर जाकर जनता से संपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे वे और अधिक उत्साहित हैं। भाजपा पार्षद प्रत्याशी अंचल दुबे की स्वच्छ छवि और वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों का असर अब चुनाव में दिख रहा है। वार्ड की जनता भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंचल दुबे हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसी कारण वे उन्हें भारी मतों से जिताने का मन बना चुके हैं।

महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी को लेकर भी वार्ड में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर निगम में भाजपा के आने से शहर का विकास और स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिलेगी। वहीं, वार्ड 66 पंडित शिव दुलारे मिश्रा नगर की जनता भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी तरह से तैयार दिख रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के इस सघन जनसंपर्क अभियान से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि वार्ड 66 पंडित शिव दुलारे मिश्रा नगर में भाजपा को मजबूत समर्थन मिल रहा है और यह जोश चुनाव के दिन वोटों में तब्दील होकर पार्टी को बड़ी जीत दिला सकता है।

सामाजिक तौर पर भी दुबे परिवार का है। बोलबाला,, प्रसिद्ध पंडित राम दुलारे दुबे के पर पोते अंचल दुबे की लोकप्रियता बन सकती है। उनके जीत की वजह…

पंडित शिव दुलारे मिश्रा नगर में दुबे परिवार का अच्छा वर्चस्व सालो से स्थापित है। पंडित राम दुलारे दुबे जो मशहूर समाज के प्रसिद्ध थे। उनके बारे में वार्ड वासी अच्छे से वाकिफ है। जिनके पर पोते अंचल दुबे भी अपने बड़े बुजुर्गो के बताए नक्शे कदम में चलकर वार्ड में अपनी लोकप्रियता स्थापित की है। जिनको इस निकाय चुनाव में आम जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र वासियों को विश्वास है कि वार्ड नं 66 से इस बार बीजेपी प्रत्याशी अंचल दुबे भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

प्रदेश के मुखिया ने वार्ड नं 66 की जनता से मांगा,अंचल दुबे के पक्ष में वोट…

शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शहर दौरे पर रहे। जहाँ उन्होंने विभिन्न वार्डो में रोड शो करते हुए सीपत चौक पहुंचे। जहा वार्ड नं 66 पंडित शिव दुलारे मिश्रा नगर के बीजेपी प्रत्याशी अंचल दुबे के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्हे विजय दिलाने अपील की है। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी अंचल दुबे के समर्थकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत किया।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...