जांजगीर चाँपा

पुलिस ने उठाईगिरी गिरोह का किया पर्दाफाश… बाज़ार में सराफा कारोबारियों को बनाते थे निशाना, 3.50 लाख के जेवरात बरामद,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – पुलिस ने बुधवारी बाजार में चांपा के व्यवसायी के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर लिया है। इस कार्रवाई में 2 किलो चांदी और 19 ग्राम सोने के आभूषण, कुल कीमत 3.50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, महासमुंद जिले के इस गिरोह ने नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल कर चोरी को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। चोरी के बाद आरोपी अपने कुल देवता की पूजा करते थे। घटना 26 फरवरी 2025 की है, जब चांपा निवासी व्यवसायी गणेश सराफ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जांजगीर के साप्ताहिक बाजार में व्यापार कर रहा था, तभी अज्ञात व्यक्ति उसका बैग चोरी कर ले गए। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर महासमुंद जिले के कलिंगा गोड़ और राजेश सौरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नाबालिग बालक की मदद से व्यापारी का बैग चोरी किया और चांदी-सोने को अपने घर ले जाकर छुपा दिया। पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया। आरोपीयो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। इस सफलता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी कविता राजपूत के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी पारस पटेल व अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,