बिलासपुर

मस्तूरी :- शासकीय राशन घोटाले में प्रबंधक और विक्रेता गिरफ्तार…एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस हो गई थी अलर्ट,

उदय सिंह

मस्तूरी – शासकीय राशन दुकान से खाद्य सामग्री की हेराफेरी करने के मामले में मस्तूरी पुलिस ने सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक और विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने बड़े पैमाने पर चावल, शक्कर और नमक की हेराफेरी की थी। जांच के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
मस्तूरी सेवा सहकारी समिति आईडी 402002001 के प्रबंधक मनोज रात्रे और विक्रेता मनीराम कुर्रे को राशन वितरण हेतु 1 अप्रैल 2024 को 303 क्विंटल चावल, 853 क्विंटल शक्कर और 646 बोरी नमक प्राप्त हुआ था। जांच में पाया गया कि इन सामग्रियों की हेराफेरी कर गड़बड़ी की गई। खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा और उनकी टीम ने 28 अगस्त 2024 को जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर खाद्य शाखा, बिलासपुर को भेजी थी। जांच में 272.50 क्विंटल चावल कम, 377 क्विंटल शक्कर अधिक और 8.04 क्विंटल रिफाइंड नमक अधिक पाया गया। कलेक्टर कार्यालय से मिली रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3.7 ईसी एक्ट, 316(5) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। मस्तूरी पुलिस ने 18 मार्च 2025 को आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रशासन अब इस घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...