रायगढ़

फर्जी पुलिस बनकर वृद्धा से सोने की चेन झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से 1.35 लाख कीमती लूट का माल और वाहन जब्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक वृद्ध महिला से सोने की चेन झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की माला और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी समेत लगभग 1.35 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ बस से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए निकले थे। सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी में सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे की जांच के नाम पर आधार कार्ड दिखाने को कहा। बातचीत के दौरान एक आरोपी ने वृद्ध महिला के गले में पहनी सोने की माला झपट ली और दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने तत्काल नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पीड़िता से आरोपियों की पहचान कराई गई। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर चमार सिंह यादव 55 वर्ष निवासी नवागढ़ राजापारा और रामकुमार नायक 40 वर्ष निवासी मधुवन पारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 14 नग सोने की फोकली, एक सोने का पदक, काले मोती लगी सोने की माला तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की।

जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि झपटमारी और उठाईगिरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...