जशपुर

घर मे काम करने वाली नाबालिग की शिक्षक ने लूट ली अस्मत.. फरार होने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जशपुर – पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव उम्र 54 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि दिनांक 14.11.2025 को एक 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली जशपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता जुलाई 2024 से आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव के घर पर रहकर घरेलू काम करती थी और साथ ही स्कूल में पढ़ाई भी करती थी। इस दौरान, पीड़िता को अकेला पाकर आरोपी शिक्षक ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता परेशान होकर आरोपी के घर से भाग गई और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, आरोपी शिक्षक के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 74, 75, 64(2)(M), 65(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना दिनांक से ही आरोपी शिक्षक फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आरोपी की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की थीं। टेक्निकल टीम ट्रेसिंग कर रही थी, जबकि सादी वर्दी में एक टीम 24 घंटे आरोपी के मोहल्ले और घर पर कड़ी नजर रखे हुए थी। पुलिस के लगातार दबाव के कारण, आरोपी गिरधारी राम यादव अन्यत्र भागने की फिराक में था। जैसे ही वह कपड़े और रुपए लेने अपने घर पहुँचा, पुलिस की सादी वर्दी में मौजूद टीम ने उसे तत्काल धर दबोचा। पूछताछ में, आरोपी गिरधारी राम यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस बच्चों और महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...