मल्हार

मल्हार नगर पंचायत विवाद खत्म, विकास कार्यों के लिए अध्यक्ष और सीएमओ में बनी सहमति शिकायतें वापस लेकर विकास को दी प्राथमिकता,

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार में पिछले कुछ समय से अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के बीच चले आ रहे विवाद का अब सुखद अंत हो गया है। दोनों ने नगर के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए अपने बीच की सभी गलतफहमियां दूर कर ली हैं। रविवार को हुई बैठक में अध्यक्ष और सीएमओ ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लेते हुए अपने द्वारा अध्यक्ष पति और राजकुमार वर्मा के खिलाफ दायर की गई सभी शिकायतें औपचारिक रूप से वापस ले लीं है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में लंबे समय से अध्यक्ष और सीएमओ के बीच कार्यप्रणाली को लेकर टकराव चल रहा था। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे, जिससे विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही थी। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया था जब दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत कर दी थीं। इस स्थिति से नगर के आम नागरिकों में भी असंतोष बढ़ता जा रहा था।
सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित किया गया। बातचीत के दौर में नगर के विकास को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। अध्यक्ष और सीएमओ ने यह स्वीकार किया कि आपसी मतभेदों के कारण नगर का नुकसान हो रहा है, जिसे अब किसी भी सूरत में जारी नहीं रहने दिया जाएगा। इसी भावना के तहत दोनों ने सभी लंबित शिकायतों को वापस लेने का निर्णय लिया। अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास करना है, और इसके लिए आपसी समन्वय और सहयोग आवश्यक है। वहीं सीएमओ ने भी विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को सहयोग का आश्वासन भी दिया।नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब नगर में रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। लोगों ने आशा व्यक्त की है कि इस समझौते से मल्हार नगर पंचायत में नए युग की शुरुआत होगी, जिसमें जनहित सर्वोपरि रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...