मल्हार

नगर पंचायत मल्हार से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेत्री उर्वशी पांडेय ने पेश की दावेदारी….भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात,

उदय सिंह

मल्हार – आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत मल्हार की भाजपा नेत्री उर्वशी संजय पांडेय ने अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए भाजपा के दिग्गज नेता व बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक से सौजन्य भेंट कर बायोडाटा सौपा है जिसमे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े होने व भाजपा की रीति नीति का बेहतर ढंग से पालन करने का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने आरएसएस के गतिविधियों में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने अपने पति संजय पाण्डेय के एक बार नगर पंचायत मल्हार के पार्षद के रूप में निर्वाचित होने की जानकारी के साथ ही विगत 15 वर्षों से ईमानदारी पूर्वक मल्हार में व्यवसायी के रूप काम करते हुए सामाजिक जुड़ाव की बात बताई है। उन्होंने अपनी दावेदारी इसलिए भी की है कि इस बार के निकाय चुनाव में मल्हार का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। इसलिए उनको इस बार नगर के लोगो की सेवा करने व धर्मनगरी के अनुरूप मल्हार का विकास करने मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगो की मनसानुरूप मल्हार में काम करेंगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...