जांजगीर चाँपा

नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण और दैहिक शोषण…. आरोपी आगरा से गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना शिवरीनारायण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपहरण कर उसके साथ लगातार दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 नवम्बर 2024 को एक नाबालिग बालिका के परिजनों द्वारा थाना शिवरीनारायण में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई थी कि बालिका को अमृत लाल आदित्य (24 वर्ष), निवासी खरौद माझापारा थाना शिवरीनारायण, द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ की। थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सतत पातासाजी की गई। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के कमलनगर, आगरा में दबिश देकर अपहृता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ लगातार दैहिक शोषण करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(2) ड बीएनएस एवं पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस सफलता में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि नरेंद्र शुक्ला, नीलमणी कुसुम, आरक्षक प्रवीण साहू व महिला आरक्षक सरिता लहरे की अहम भूमिका रही। शिवरीनारायण पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...