रायगढ़

लूटपाट गैंग का किया पर्दाफाश..48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार लूटा गया मोबाइल, नकदी और दो बाइक बरामद, एक आरोपी अब भी फरार,

रमेश राजपूत

रायगढ़ — शहर के बड़पारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर 30 अप्रैल की शाम हुई लूटपाट की घटना का कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी और दो बाइक बरामद की हैं। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 2.20 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला व कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में की गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा निवासी दिगम्बर एक्का 20 वर्ष अपने साथियों सचिन मिंज और राकेश मिंज के साथ कलकत्ता जाने रायगढ़ आया था। तीनों बस से उतरकर रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जा रहे थे, तभी शाम करीब 5.30 बजे बड़पारा शराब भट्ठी के पास आर15 बाइक सवार युवकों ने गाली-गलौच करते हुए दिगम्बर के जेब से 1200 रुपए नगद और 20,000 मूल्य का मोटोरोला मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर दो आरोपियों अनिकेत रत्ना उर्फ टाका 24 वर्ष, रामभाठा और जैकी खान 23 वर्ष, ढिमरापुर को हिरासत में लिया गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पहचान कराए जाने पर दोनों की संलिप्तता स्पष्ट हुई। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी छोटू राजपूत उर्फ अजय 24 वर्ष, अटल आवास खरसिया के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से लूटी गई 400 नकद, मोटोरोला मोबाइल फोन, एक नीली आर15 बाइक (कीमत ₹1.5 लाख) और पल्सर एनएस 200 बाइक (सीजी 13 यूए 8254, कीमत ₹50,000) बरामद की है। घटना के सिलसिले में अपराध क्रमांक 195/2025, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि अनिकेत और जैकी पूर्व में भी मारपीट जैसे अपराधों में शामिल रह चुके हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के साथ उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक मनोज पटनायक और उत्तम सारथी की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। फरार चौथे आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ...