सीपत

25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत… सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंधी स्थित बोरी फैक्ट्री में काम के दौरान एक मजदूर 25 फीट ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जांजी निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद धीवर सोमवार सुबह रोज की तरह काम पर पहुंचे थे। दोपहर करीब 3 बजे वे प्लांट में ऊंचाई पर चढ़कर जाल और करकट की सफाई कर रहे थे।

इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे करीब 25 फीट नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि उस समय उन्होंने कोई भी सेफ्टी उपकरण नहीं पहना था, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रबंधन द्वारा घायल मजदूर को तुरंत श्री राम केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई।

डॉक्टरों के अनुसार मृतक को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री में पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मजदूरों से 12 घंटे तक काम लिया जाता है और उचित वेतन भी नहीं दिया जाता, जिससे श्रम कानूनों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजन शव रखकर प्रदर्शन की तैयारी में थे, लेकिन प्रबंधन द्वारा 7 लाख रुपये मुआवजा, 1 लाख रुपये अंतिम संस्कार सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया। अब इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...