जांजगीर चाँपा

पुलिस की बड़ी कार्यवाही…130 नग नशीली कफ सिरफ के साथ आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना चांपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चांपा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 भोजपुर में दबिश देकर पुलिस ने 130 नग नशीली कफ सिरफ ONEREX के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी शहबाज अली कुरैशी उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड 18, भोजपुर चांपा को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के मकान से एक हरे रंग की ट्रॉली बैग में छिपाकर रखी गई 130 शीशी ONEREX कफ सिरफ (100ML प्रति शीशी) तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 41,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। चांपा थाना पुलिस की यह कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध उनकी सतत मुहिम का हिस्सा है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उनि बी.एस. लकड़ा, प्रधान आरक्षक अजय कृष्ण चतुर्वेदी, वीरेंद्र टंडन, पुष्पलता साहू, शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी, आदित्य प्रताप सिंह, सचिन एक्का समेत चांपा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...