कबीरधाम

बिना पासपोर्ट-वीजा के छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में घूमते बंग्लादेशी युवक गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

नवम्बर 2019 में भारत पंहुचा था बंग्लादेशी युवक, संदिग्ध अवस्था में कवर्धा से किया गया गिरफ्तार

डेस्क

कवर्धा। पुलिस ने पंडरिया से एक संदिग्ध बंग्लादेशी नागरिको को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किये गए युवक का नाम खार्शिद शेख है| युवक के पास पासपोर्ट वीजा नहीं है और वो अवैध रूप से बंग्लादेश से भारत पहुंचा है| बताया जा रहा है कि पंडरिया पुलिस ने आरोपी को एसबीआई बैंक के पास से गिरफ्तार किया है| आरोपी नवंबर 2019 में यहां पहुंचा है जिसकी पुलिस गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर रही है|मिली जानकारी के मुताबिक बंगलादेश से भारत व भारत से छत्तीसगढ़ पहुचे युवक खार्शिद शेख को कवर्धा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, युवक नवम्बर 2019 से भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में है| फिलहाल कवर्धा पुलिस इस मामले में युवक से पूछताछ कर रही है, पूछताछ में ही पता चल पाएगा कि युवक किस तरह से बगैर पासपोर्ट वीजा के भारत में दाखिल हुआ, साथ ही उसके यहां आने की क्या वजह है? वो अकेला ही यहां पहुंचा है या उसके साथ और भी कई लोग अवैध रुप से पहुंचे हैं| इस मामले में एसपी लाल उमेद सिंह का कहना है कि बांग्लादेशी खार्शिद शेख को पंडरिया स्टेट बैंक के पास घूमते वक्त गिरफ्तार किया गया है, उसके पास पासपोर्ट वीजा कुछ भी जरूरी कागजात नही है, बांग्लादेशी आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनयम के तहत कार्रवाई की जा रही है. और अभी भी पूछताछ चल रही है नवंबर माह से भारत आया हुआ था|

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...