बिलासपुर

न्यायधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद… बेखौफ चाकूबाजी की घटनाओं को दे रहे अंजाम, सरकंडा नूतन चौक में फिर हुई चाकूबाजी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में अपराधियों को शायद किसी का डर नही है जो खुलेआम सड़को पर किसी भी घटना को अंजाम दे रहे है, नशाख़ोरी और चाकूबाजी तो जैसे आम बात हो गई है, सोमवार को नूतन चौक सरकंडा में चाकूबाजी का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व में नशाख़ोरी कर रहे कुछ लड़कों को मना करने पर उनके द्वारा आज बदला लेने की नीयत से गन्ना रस दुकान चलाने वाले युवक के आंखों में मिर्ची पावडर डालकर चाकू से जानलेवा वार किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के चौबे कालोनी अटल आवास में रहने वाले मोहम्मद मंसूर नूतन चौक पर चाय और गन्ना रस की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके मकान के सामने बंधवापारा में रहने वाला योगेश यादव और लकड़े नशा कर हंगामा कर रहे थे। मंसूर के बेटे फरमान ने युवकों को घर के सामने हंगामा करने से मना किया तो योगेश और उसके साथी विवाद करने लगे।

आसपास के लोगो के बीच-बचाव करने पर युवक वहां से चले गए। इसी बात को लेकर योगेश और उसके साथी फरमान से रंजिश रखे हुए थे। सोमवार की सुबह दुकान पर मंसूर और फरमान थे। करीब नौ बजे मंसूर शक्कर लेने के लिए किराना दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नूतन चौक के पास रहने वाले अजय कोरी और योगेश ने फरमान को पकड़ लिया। बदमाशों ने फरमान की आंखों में मिर्ची का पावडर डाल दिया। इसके बाद योगेश ने युवक के सीने और गले के पास चाकू से कई बार वार किया। हमले में लहूलुहान फरमान वहीं पर गिर गया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...