बिलासपुर

बोर्ड परीक्षा परिणाम:- 10वीं की प्रावीण्य सूची में उत्कर्ष ने 9वां और राधिका ने 10वां स्थान किया हासिल, कलेक्टर ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रमेश राजपूत

बिलासपुर – माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा परिणाम आज जारी किया गया। जिसमें बिलासपुर जिले का हाई स्कूल परीक्षा का औसत परिणाम 75.60 रहा, जिसमें बालक 69.43 एवं बालिका 80.55 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। राज्य में बिलासपुर जिला हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में 19वें स्थान पर रहा। जिसमें बिलासपुर जिले का हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा का औसत परिणाम 82.87 रहा जिसमें बालक 78.08 एवं बालिका 86.56 प्रतिशत से उत्तीर्ण हुए। राज्य में बिलासपुर जिला हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा परिणाम में 17 वें स्थान पर रहा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले 10वीं के छात्र उत्कर्ष केशरवानी, सेजेस उ.मा.शा. मंगला और ड्रीमलैण्ड स्कूल की छात्रा कुमारी राधिका दिघ्रस्कर को मुंह मीठा कराकर बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों को प्रावीण्य सूची में क्रमशः 9वां और 10वां स्थान मिला है। उन्होंने शुभकानाएं देते हुए कहा कि बच्चें जिले के साथ राज्य का भी नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर छ.ग. मा.शि.मं. सदस्य प्रफुल्ल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डा. अनिल तिवारी, सहायक संचालक पी. दासरथी, अखिलेश मेहता, निवेदिता सरकार प्राचार्य ड्रीमलैण्ड, भानू भारती यादव प्राचार्य मंगला एवं देवनाथ मुखर्जी, राखी तिवारी, सुरेश साहू, संगीता टंडन, धीरेन्द्र देवांगन मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...