कोरबा

जमीन विवाद बनी जान की दुश्मन, पुत्र ने उतारा पिता को मौत के घाट….एक बार फिर चढ़ी रिश्तों की बलि

कोरबा– जर, जोरू और जमीन किसी भी बड़ी आपराधिक घटना के पीछे सबसे बड़ी वजह रही है, जिसे पाने, छिनने या हासिल करने जुनून इस कदर सिर पर हावी हो जाता है कि इंसान हैवान बन जाता है, कई बार यह घटना सोच समझ कर अंजाम दी जाती है तो कई घटनाएं आवेश में आकर परणीत हो जाती है। ऐसी ही एक घटना कोरबा जिले से सामने आई है, जहाँ जमीन विवाद में अपने जन्मदाता को ही एक पुत्र ने मौत के घाट उतार दिया। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटुवा की जघन्य घटना में अपने पिता दयाराम यादव को साथ मे रहने वाले छोटे बेटे ने ही ईंट और पत्थर से हमला कर मौत के मुँह में धकेल दिया। दरअसल पिता दयाराम यादव अपने छोटे बेटे रमेश यादव के साथ ही गाँव मे रहता था, वही उसका बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ दूसरे गांव में रहता था।

पिता दयाराम औऱ पुत्र रमेश के बीच जमीन को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा था। यह विवाद उस वक्त इतना बढ़ गया, जब जमींन को लेकर रमेश आवेश में आ गया और मारपीट पर उतारू हो गया, बेटे की हरकत को भाँप पर पिता ने अपने आप को बचाने खुद को घर मे बन्द कर लिया लेकिन छोटे बेटे के सिर पर तो जैसे जुनून की सवार हो गया था, उसने घर के छप्पर को हटाकर पिता पर ईंट और पत्थर से लगातार हमला किया और अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर चला गया। एकाएक हुए हमले से दयाराम संभल नहीं पाया। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। लहूलुहान अवस्था में वह बेहोश हो गया। घटना की जानकारी बड़े बेटे नरेश को गांव वालों ने दी। नरेश ने 112 की मदद से पिता को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने कटघोरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना को अंजाम देकर आरोपित पुत्र मौके से
फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपित के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...