रतनपुर

VIDEO:- जेल से छूटे हत्या के आरोपी ने गवाही देने की रंजिश में युवक पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला… घटना से मचा हड़कंप,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर अंतर्गत ग्राम परसदा में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जब एक युवक पर तालाब के पास चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित लक्ष्मण खरे जब सुबह टहलने के लिए तालाब की ओर गया था, तभी गांव का ही रवि गढ़ेवाल नामक व्यक्ति अचानक वहां पहुंचा और बिना किसी पूर्व चेतावनी के उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले की भयावहता को देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चाकूबाजी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया, पीड़ित की पत्नी और अन्य परिजनों ने तत्काल मौके पर पहुंच और 108 एंबुलेंस को बुलाकर लक्ष्मण खरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल हरकत में आई।

थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं ट्रैक्टरों में भरकर रतनपुर थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी ने उन्हें समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि उस पर कानूनन कड़ी कार्रवाई की जाएगी है। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी रवि गढ़ेवाल पूर्व में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है और दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पुरानी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पीड़ित का इलाज बिलासपुर में जारी है।

हत्या के मामले में गवाही देने वालो को मारने की धमकी..

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि हत्या के मामले में जितने भी गवाही देने वाले है उन सभी को मारने की धमकी आरोपी रवि गढ़ेवाल द्वारा दी जा रही थी और पूर्व में हमला भी किया जा चुका है, जिस क्रम में आज उसने लक्ष्मण पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सभी ग्रामीण आक्रोशित है और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल, VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत ल... बिलासपुर: जिले के 15 निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द...आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त, सीपत: दीपक की लौ से दर्दनाक हादसा....पास रखी ज्वलनशील सामग्री में भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी...