जांजगीर चाँपा

मामूली विवाद में युवक पर रॉड, डंडे से जानलेवा हमला…ईलाज के दौरान हुई मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

विजय तिवारी

जांजगीर-चांपा – थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में एक व्यक्ति की प्राणघातक हमला कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक देवी प्रसाद उर्फ दीवान कश्यप 42 वर्ष निवासी सेमरिया, 10 मई को साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हमले का शिकार हुआ। घटना के पीछे एक दिन पहले मुहल्ले में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद को वजह बताया गया है। आरोपी रामेश्वर कश्यप ने इसी विवाद को लेकर रंजिश पाल रखी थी, और अपने साथियों संजीव कुमार कश्यप, दूजराम कश्यप और एक नाबालिग के साथ मिलकर मृतक पर डंडा और लोहे की रॉड से हमला किया। गंभीर रूप से घायल देवी प्रसाद को पहले जांजगीर अस्पताल और फिर बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त डंडा और रॉड भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर कश्यप 21 वर्ष, संजीव कुमार कश्यप उर्फ संजू 22 वर्ष और दूजराम कश्यप 40 वर्ष शामिल हैं, जो सभी सेमरिया थाना बिर्रा के निवासी हैं। उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 51/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 126(2), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में SDOP यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सिंह सहित पुलिस टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...