रायपुर

सिरफिरे युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी बेटी को उतारा मौत के घाट…चाकू से गोदकर युवती तो मासूम को फेंका रेलवे ट्रेक पर

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी मेंं एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसकी 1 वर्षीय मासूम बेटी की हत्या कर दी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज़ोरा का है जहां कल देर रात आरोपी युवक 20 वर्षीय विक्की यादव ने अपनी पत्नी 19 वर्षीय रोमा यादव का चाकू से गला रेंत उसे मौत के घाट उतारा व उसकी 1 वर्षीय मासूम बेटी को ट्रेन पटरी पर फेंक दिया जिसके बाद ट्रेन से काटकर उसकी भी मृत्यु हो गयी। मासूम का शव मंदिर हसौद थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दे कि आरोपी युवक पर प्रेमिका रोमा यादव ने 2 साल पूर्व बलात्कार का केस दर्ज करवाया था जिसके बाद आरोपी युवक को जेल भी हुई थी। जेल से छूटने के बाद भी दोनों आपस मे मिलते थे, इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हुई और उसने एक मासूम बेटी को जन्म दिया। कल भी देर रात प्रेमिका अपनी बेटी को लेकर विक्की से मिलने पहुँची थी जहाँ मामूली विवाद के बाद सिरफिरे आशिक ने पहले उसकी प्रेमिका रोमा को मौत के घाट उतारा और फिर मासूम बच्ची को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...