रतनपुर

रतनपुर:- चाकूबाजी कर फरार आरोपी गिरफ्तार… पुरानी रंजिश में जान से मारने किया था हमला,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के परसदा गांव में एक व्यक्ति पर मोबाइल चोरी के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 मई 2025 की सुबह करीब 6 बजे की है। प्रार्थिया उमा बाई खरे ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति लक्ष्मण खरे दिशा मैदान के लिए गांव के तालाब की ओर गया था। तालाब के पास मोबाइल चोरी की बात को लेकर लक्ष्मण का गांव के ही रवि गढ़ेवाल उर्फ सूर्यवंशी से विवाद हो गया। विवाद के बाद लक्ष्मण गांव लौट आया और रामकृष्ण किराना दुकान के पास बैठा था। उसी दौरान रवि गढ़ेवाल अपने घर से चाकू लेकर वहां पहुंचा और मोबाइल चोरी के आरोप व पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच करते हुए लक्ष्मण खरे पर चाकू से हमला कर दिया। रवि ने लक्ष्मण के गले, पीठ, कंधे और चेहरे पर जानलेवा वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और उनके दिशा-निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया और आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी रवि गढ़ेवाल को थाना सीपत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया और आरक्षक राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...