रायपुर

रायपुर सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की दर्दनाक मौत…. रंजीत सिंह ठाकुर ने जताया शोक

उदय सिंह

बिलासपुर – रायपुर जिले में रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में नौ महिलाओं समेत कुल 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे पर भाजपा मंडल मल्हार के अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “रायपुर में सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

राज्य के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय ने भी इस हृदयविदारक दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए पाँच-पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा, “रायपुर में सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से गहरा दुख हुआ है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” प्रशासनिक स्तर पर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रदेशभर में शोक की लहर है और सभी ने शोकग्रस्त परिवारों को हिम्मत देने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...