बिलासपुर

बलरामपुर में आरक्षक की हत्या के बाद बिलासपुर में तेज हुई कार्रवाई.. अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले में 1 जेसीबी, 7 ट्रैक्टर जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा 10 और 13 मई को दैजा, बीजा, तखतपुर, मोढ़े, बेलसरी,सकरी, मंगला, धुरिपारा,कुडूदंड ,कोनी एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। बेलसरी क्षेत्र से खनिज मिट्टी का उत्खनन एंव परिवहन करते 1 जे सी बी सहित 3 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना तखतपुर को सुपुर्द किया गया तथा कुडूदंड क्षेत्र से बिना अनुमति और अभिवहन पास के खनिज रेत का उत्तखनन और परिवहन करते पाये जाने पर 4 ट्रेक्टर वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना कोनी में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।

सिर्फ चालान वसूल कर छोड़ दी जाती है गाड़ियां..

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगी वाहनों को जब्त कर चालान काटा जाता है और शपथपत्र भी जमा कराया जाता है कि अब दोबारा अवैध रूप से खनिजों का उत्खनन या परिवहन नही किया जाएगा, लेकिन वाहन छूटते ही फिर से उन्ही वाहनों में बेखौफ होकर अवैध काम शुरू हो जाता है, ऐसे में शासन को इसे लेकर सख्त निर्देश एवं नियम जारी किए जाने की आवश्यकता है, जिसमें दोबारा पकड़े जाने पर वाहन राजसात या रजिस्ट्रेशन रदद् करने जैसी कार्रवाई के साथ जेल भेजे जाने की भी कार्रवाई होनी चाहिए तभी अवैध रूप से फलफूल रहे इस खनिज कारोबार पर नियंत्रण लगाया जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...