बिलासपुर

मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई…वाहनों का काटा गया चालान,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रैफिक पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मॉडिफाई साइलेंसर लगे आठ बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गईं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में की गई।

कोलाहल अधिनियम के तहत पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आदेशानुसार, प्रेशर हॉर्न एवं प्रतिबंधित मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया। कार्यवाही में यातायात सहायक उप निरीक्षक इंदल पाटले, धनेश साहू, के.के. मरकाम के साथ प्रधान आरक्षक जावेद अली, यासीन हुसैन, धर्मेश मार्बल, विजय साहू, देव, संतोष राठौर एवं धनश्याम राठौर की अहम भूमिका रही। टीम ने 8 बुलेट बाइकों पर लगे प्रतिबंधित साइलेंसर हटवाकर चालान की कार्रवाई की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डालता है। इस प्रकार के वाहनों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...