कोटाछत्तीसगढ़

नदी में झिरिया खोद दूषित पानी पीने को धनुहार मजबूर

लोक सुराज समाधान शिविर भी इनके लिए फिसड्डी साबित हुआ अबतो ग्रामीण थक हार के दूषित पानी ही पीने को मजबूर है

बिलासपुर उदय सिंह

खोंगसरा-कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुलुफ के आश्रित ग्राम धनुहार पारा में पेयजल की उचित व्यवश्था नही होने के कारण ग्रामीण पास में बहने वाले सरगोड़ नाला में झिरिया खोद कर पानी पीते है जबकि उसी झिरिया के आसपास जानवर भी पानी पीते है जिससे झिरिया का पानी दूषित होने का खतरा बना रहता है लेकिन जीवन यापन के लिए ग्रामीण मजबूरी वास दूषित पानी पीते है बरसात के दिनों में तो जैसे तैसे काम चल जाता है लेकिन गर्मी के मौसम में निस्तारी के लिए ग्रामीणों को संघर्ष करना पड़ता है क्योंकि नदी का जलस्तर नीचे हो जाता है और पानी नहीं रहता जैसे तैसे जुगाड़ बना के धनुहार लोग अपना जीवन यापन करते है इस संबंध में ग्रामीणों ने पीएचई विभाग को अवगत कराया कि एक हेंडपमप की व्यवश्था करवा दीजिये लेकिन अभी तक विभाग के द्वारा कोई व्यवश्था नहीं किया बस ये बोल दिया जाता है कि उच्च अधिकारयों को स्टीमेट दे दिया गया है जब आएगा हेंडपंम्प कि स्वीकृति तब खनन करवा दिया जाएगा हेंडपंम्प खनन के लिये लोक सुराज में भी तुलुफ सरपंच श्री मति आशा मरकाम के माध्यम से आवेदन किया गया लेकिन लोक सुराज समाधान शिविर भी इनके लिए फिसड्डी साबित हुआ अबतो ग्रामीण थक हार के दूषित पानी ही पीने को मजबूर है

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...