बिलासपुर

प्रेम प्रसंग में वीडियो बना कर दिया वायरल….युवती की एफआईआर के बाद युवक ने की आत्महत्या,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल किए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत में युवती ने बताया कि उसका प्रेम संबंध संदीप प्रजापति नामक युवक से था। दोनों के बीच अंतरंग रिश्ते थे, जिसका फायदा उठाते हुए संदीप ने कुछ निजी पल के फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए थे। हाल ही में संदीप ने इन निजी तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर युवती ने कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संदीप के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं 356(2), 67(A), और 67(B) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस कार्यवाही और युवती द्वारा बात करना बंद करने से संदीप तनाव में आ गया था। मामले की गंभीरता और आत्मग्लानि के चलते संदीप ने अपने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...