बिलासपुर

महाराणा प्रताप चौक के पास झपटमारी…. एक आरोपी पकड़ाया, दो फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास बीते बुधवार रात एक झपटमारी की घटना सामने आई, जिसमें तीन अज्ञात युवकों ने दो छात्रों से बैग छीनने का प्रयास किया। घटना रात करीब 9:30 बजे की है जब ग्राम चोरभट्ठी निवासी प्रतीक यादव अपने साथियों मनोज यादव व सानू यादव के साथ व्यापार विहार से लौट रहा था। प्रतीक ने बताया कि पेट्रोल पंप के सामने बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े, तभी तीन युवक अचानक पास आकर प्रतीक के नीले रंग के बैग और मनोज यादव के लाल रंग के बैग को झपटकर भागने लगे। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुमीत बांधे उर्फ इन्ना, निवासी मिनीबस्ती बताया।झपटमारी में प्रतीक के बैग से 3500 रुपए निकाल लिए गए थे, हालांकि बैग घटनास्थल पर ही फेंक दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों व पीड़ितों ने घटना की पुष्टि की है। सिविल लाइन पुलिस ने सुमीत बांधे उर्फ इन्ना व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 304(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...