छत्तीसगढ़

अब रेलवे करेगा आपका मोबाइल डाटा रिचार्ज, जानिए इसके लिए क्या करना पड़ेगा आपको

डेस्क

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है. दरअसल, जल्‍द ही भारतीय रेलवे की ओर से एक नई सुविधा की शुरुआत की जाएगी. इसके तहत रेलवे आपके मोबाइल नंबर को फ्री में रिचार्ज करेगा. हालांकि इसके लिए एक शर्त भी है।
दरअसल, रेलवे उन यात्रियों के फोन को रिचार्ज करेगा जो स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल नष्ट करने वाली मशीनों का इस्तेमाल करेंगे. रेलवे की ओर से ये पहल सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग खत्‍म करने के लिए की गई है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि स्टेशनों पर बोतलों को नष्ट करने वाली 400 मशीनें लगाई जाएंगी. इसका इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को मशीन में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और इसके बाद उनका मोबाइल फोन रिचार्ज हो जाएगा.।रिचार्ज की डिटेल जानकारी अभी नहीं दी गई है. इसके साथ ही रेलवे ने निर्देश जारी किया है कि इस साल 2 अक्टूबर से उसके परिसरों में एक बार प्रयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। 128 स्टेशनों पर बोतल नष्ट करने वाली 160 मशीनें लगाई गई हैं. इससे पहले रेल मंत्रालय ने सभी विक्रेताओं और कर्मचारियों को प्लास्टिक का इस्तेमाल घटाने के लिए रिसाइकिल बैग के प्रयोग का निर्देश दिया था.।प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और प्लास्टिक बोतल का विकल्प तलाशने की अपील की थी.

error: Content is protected !!
Letest
"खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और...