बिलासपुर

अश्लील वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार…सायबर रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी कुंदन कुमार राजवाड़े 27 वर्ष निवासी चर्चाकोल, बैकुंठपुर, जिला कोरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्यवाही साइबर टिपलाइन रिपोर्ट क्रमांक 138094971 के तहत भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तकनीकी शाखा द्वारा प्राप्त सूचना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि आरोपी कुंदन कुमार ने अपने मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो फेसबुक के माध्यम से वायरल किया था। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बैकुंठपुर स्थित चर्चा कॉलोनी से आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 248/25 के अंतर्गत आईटी एक्ट की धारा 67-बी एवं पोक्सो एक्ट की धारा 15(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गंभीर साइबर अपराध की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, स.उ.नि. गजेन्द्र शर्मा तथा स्टाफ आर. गोकुल जांगड़े, नुरुल कादिर, धीरेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...