छत्तीसगढ़

नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी का मामला…रायपुर से पकड़ाया शातिर आरोपी,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में नौकरी लगाने के नाम पर आठ लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार रविदास चौक जांजगीर निवासी देवनारायण कश्यप ने पूर्व में जांजगीर थाने में शिकायत दर्ज कराया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि आरोपी बुधराम भारद्वाज, जुज्जावारापू श्री निवास और उनके अन्य साथी के द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम अलग अलग व्यक्तियों से 8,00,000/- (आठ लाख) रुपये लिया और नौकरी नहीं लगाया। उसके बाद अब पैसे वापसी भी नही कर रहे है। इधर इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जबकि केरा निवासी मुकेश आदित्य लगातार फरार था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर में छिपा हुआ है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर जांजगीर लेकर पहुंची जहा उन्होंने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरी भवानी सिंह चौहान, ASI रामप्रसाद बघेल, प्रधान, प्रधान आरक्षक किशोर दिवान का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल...