बिलासपुर

किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद, बीज और उर्वरक हो उपलब्ध… कृषि केंद्रों में किया गया औचक निरीक्षण, दो को मिला नोटिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये विभिन्न कृषि आदान सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन एवं गड़बड़ी पाये जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई। उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर के निर्देश पर बीज, उर्वरक, कीटनाशक निरीक्षक दिलीप रात्रे द्वारा विकासखण्ड कोटा के मेसर्स युवराज कृषि केन्द्र रतनपुर एवं ओम कृषि केन्द्र रतनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेसर्स युवराज कृषि केन्द्र रतनपुर में स्टॉक पंजी अपूर्ण, बिल बुक में कृषको का हस्ताक्षर नहीं, कालातित हुए कीटनाशक औषधि का भण्डारण, बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक औषधि का भण्डारण,

मूल्य सूची चस्पा नहीं, इसी प्रकार ओम कृषि केन्द्र रतनपुर में स्टॉक पंजी का संधारण नहीं, बिल बुक नहीं, कालातित हुए कीटनाशक औषधि का भण्डारण, बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक औषधि का भण्डारण, मूल्य सूची चस्पा नहीं पाया गया। उक्त अनियमितता एवं कमियों के आधार पर नोटिस दिया जाकर और उक्त अनियमितता को 03 दिवस के भीतर सुधार कर लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए। समयावधि में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...