बिलासपुर

क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 6 लाख की ठगी….पुलिस ने दर्ज किया मामला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी क्षेत्र निवासी प्रमोद जायसवाल से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सकरी पुलिस ने नरोत्तम भगत, उसकी पत्नी पूजा भगत और उनके साथी भूपेन्द्र भक्त बहादुर छेत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी प्रमोद जायसवाल उम्र 52 वर्ष निवासी आनंद नगर सकरी थाना क्षेत्र ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2024 में कोरबा के उरगा क्षेत्र में उसकी मुलाकात नरोत्तम भगत से हुई थी। नरोत्तम ने खुद को एक क्रिप्टो करेंसी कंपनी का सीएओ और उसकी पत्नी पूजा को मार्केटिंग मैनेजर बताया। दोनों ने निवेश करने पर पैसे दोगुना करने का झांसा दिया। बातों में आकर प्रमोद ने अगस्त 2024 में नरोत्तम को 5 लाख रुपये नकद और 1 लाख रुपये पूजा भगत के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। लेकिन तय समय पर पैसे नहीं मिले। जब पैसे मांगे तो बहाने बनाए गए और फिर साफ मना कर दिया गया कि “कंपनी को घाटा हुआ है, आपका पैसा डूब गया है।”धोखाधड़ी की आशंका होने पर प्रार्थी ने 29 मई 2025 को थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,