जांजगीर चाँपा

व्यापारी से सामान की डिलीवरी लेकर नही चुकाए पैसे…धोखाधड़ी कर फरार 3 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – फर्जी व्यवसाई बनकर व्यापारी को 80 हजार रुपए का चूना लगाने वाले तीन आरोपियों को
मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार भाठापारा निवासी गणेश प्रसाद अग्रवाल ने मुलमुला थाने में धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए बताया था कि बिजेंद्र धृतलहरे द्वारा प्रार्थी को मोबाईल के माध्यम से फोन कर अपने आप को किराना होलसेल डिलकर बताकर एक्टीव व्हाईट वासिंग पाउंड 110 बोरी का ऑर्डर लेकर अपने आप को मुलमुला का व्यवसायी होना बताया तब व्यापारी गणेश प्रसाद अग्रवाल द्वारा दिनांक 25.05.2025 को अपने वाहन 407 में लोडकर चालक विजेन्द्र बांधे को मुलमुला भेजा गया। जहा प्रार्थी द्वारा भेजे गए गाड़ी के ड्राइवर को डिलीवरी के बाद पैसा देने का झांसा देकर वासिंग पाउंड 110 बोरी जिसकी कीमत 80 हज़ार था। उसे दूसरे गाड़ी में लोड करवाकर। प्रार्थी के ड्राइवर को आगे चलकर पैसा देने की बात कहते हुए आरोपी वहां से फरार हो गया। उक्त मामले में पुलिस ने जांच शुरू कि तब पचपेडी निवासी आरोपी बिजेन्द्र घृतलहरे को पकड़ा। जहा आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी मस्तुरी निवासी चिंतन घृतहरे और पचपेडी निवासी सपना कुर्रे के साथ मिलकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था। जिनके द्वारा ग्राम कोसा में वासिंग पाउंडर को छुपा कर रखा था। मामले में तीनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, आर.सहबाज खान ,आर. गिरीस कश्यप, प्रदीप दुबे, थाना मुलमुला से सउनि हेमलाल महिलांगे, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्रधान आर. राजमणि द्विवेदी, आरक्षक राजा जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,