बिलासपुर

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दैहिक शोषण…पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बिरकोना निवासी मनीष सूर्यवंशी द्वारा 01.01.2025 से 25.05.2025 तक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले में कोनी पुलिस ने तत्काल आरोपी को खोजबीन करते हुए उसे गिरफ्तार किया। जहा आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राहुल तिवारी,उनि मनोरमा तिवारी, आरक्षक भास्कर साहू, उदय पाटले ,म.आर. उत्तरी भारती का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,