मल्हार

अज्ञात कारणों से वृद्ध महिला झूली फांसी के फंदे पर…पुलिस मर्ग कायम कर जुटी विवेचना में

उदय सिंह

मल्हार – अज्ञात कारणों से बुधवार की सुबह एक वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। जब 8 बजे के करीब बेटे ने देखा कि माँ अब तक नही उठी है तो उसने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नही मिला, जिसके बाद उसने दूसरे कमरे के ऊपर से छलांग लगाकर देखा तो मृतिका सुधरन कैवर्त पति मकरम कैवर्त उम्र 55 वर्ष फांसी के फंदे पर झूल रही थी, फिर बेटे ने अपने पिता को जानकारी दी

और तत्काल नायलॉन की रस्सी के फंदे में झूलती अपने माँ को रस्सी काटकर नीचे उतारा और घटना की जानकारी मल्हार चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा के बाद मर्ग कायम शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। हालांकि वृद्ध महिला ने ऐसा कदम क्यो उठाया यह परिजनों सहित आस पास के लोगों के लिए हैरानी की वजह बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार,