बिलासपुर

बिलासपुर :- लिंगियाडीह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कैंसर पीड़ित मासूम की मौत….परिजनों और स्थानीयों में आक्रोश, शव रख किया प्रदर्शन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह में नगर निगम द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने शुक्रवार को एक मासूम की जान ले ली। कैंसर पीड़ित पांच वर्षीय हिमांशु यादव की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि नगर निगम ने बिना नोटिस और चेतावनी के उनके घर को जबरन तोड़ दिया, जिससे मानसिक आघात और असहायता के चलते बच्चे ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा शनिचरी रपटा से लेकर बसंत विहार चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में लिंगियाडीह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कई दिनों से चल रही थी। शुक्रवार को संतोष यादव का घर निगम की कार्रवाई की चपेट में आ गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बच्चे की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए कुछ मोहलत की गुहार लगाई, पर निगम कर्मचारियों ने कोई सुनवाई नहीं की और घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि जहां अन्य मकानों में केवल 70 फीट तक ही तोड़फोड़ की गई, वहीं उनके घर को 200 फीट अंदर तक ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, कुछ ऐसे मकान जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, उन्हें छोड़ दिया गया, जिससे एकतरफा कार्रवाई का आरोप लग रहा है।मासूम हिमांशु की मौत के बाद मोहल्लेवासियों के साथ परिजन शव को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई और न्याय की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एक घंटे से अधिक समय तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। इस घटना के संबंध में वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने कहा कि निगम की कार्रवाई अव्यवस्थित और असंवेदनशील रही है, जिससे एक मासूम की जान गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और प्रभावित परिवार को न्याय मिले।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सोमवार को स्थिति की जांच कर उचित सहायता व न्याय का आश्वासन दिया। यह दर्दनाक घटना नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की संवेदनहीनता को उजागर करती है और प्रशासन की जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज