रतनपुर

कब्रिस्तान में खुली मिली कब्र, किसी अज्ञात ने की कब्र से छेड़छाड़….घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – तीन माह पहले रतनपुर करैहापारा निवासी एक 17 वर्षीय लड़की की मौत फाँसी लगाने से इलाज के दौरान हो गई थी, जिसे सुपुर्दे खाक रतनपुर शनिचरी बाजार स्थित कब्रिस्तान में किया गया था, गुरुवार को करैहापारा नुवासी रज्जाक खान अपने भाई के कब्र में फातिया पढ़ने कब्रिस्तान गया था।  उसकी नजर कब्रिस्तान के अंदर एक खुली कब्र पर पड़ी, पास जाकर देखा तो कब्र पूरी तरह से खुली हुई थी, घटना की सूचना मुस्लिम जमात के लोगो को दी गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। कब्र को देखने से पता लगता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कब्र से मिट्टी हटाया गया है। घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई है।

तंत्र मंत्र साधना से जोड़कर देख रहे लोग…

मौके पर पहुँचे लोग कब्र की इस हालत को देखकर कई तरह की आशंकाएँ जता रहे थे, जो इस मामले को तंत्र मंत्र और साधना से जोड़कर देख रहे है, फ़िलहाल इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज