बिलासपुर

बिलासपुर:- गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…आरोपियों से पूछताछ में हुआ खुलासा,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही बिलासपुर पुलिस ने एक और सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को ग्राम मटियारी, थाना सीपत से गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में 25 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोपका क्षेत्र में दबिश दी थी, जहां से आरोपी जीतन बाई वर्मा और महेन्द्र वर्मा उर्फ बांडिया को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से कुल 3.385 किलोग्राम सामग्री, जिसमें 1.960 किलोग्राम शुद्ध गांजा जब्त किया गया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मटियारी, थाना सीपत निवासी कृष्ण उर्फ हल्की शिकारी पवार से गांजा खरीदकर फुटकर में बेचते हैं। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल तथा थाना सरकंडा प्रभारी के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी कृष्ण पवार को ग्राम मटियारी से गिरफ़्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस टीम की सराहना की है, जिसमें सउनि ढोलाराम मरकाम, आरक्षक मुरली भार्गव और रमेश राठौर शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,