मस्तूरी

VIDEO मस्तूरी:- ग्राम लिमतरा सरपंच को फोन पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी….अवैध शराब बेचने वाले कि दबंगई,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लिमतरा के सरपंच दीपचंद वस्त्रकार को गांव में अवैध शराब बेचने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पीड़ित सरपंच ने आरोपी रामकुमार यादव के खिलाफ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सरपंच ने बताया कि आरोपी गांव में अवैध शराब बेचता है, जिसका विरोध करने पर उसके द्वारा धमकी दी जा रही है और खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।

वायरल वीडियो में अवैध शराब बेचने वाले ने किया चैलेंज…

घटना के बाद एक वीडियो भी आरोपी रामकुमार यादव का वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलकर पुलिस प्रशासन, कलेक्टर को चुनौती दे रहा है कि वह शराब बिक्री करता रहेगा उसका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता।

पुलिस ने अब तक नही की कार्रवाई..

मामले में सरपंच जो पंचायत का निर्वाचित जनप्रतिनिधि है, उसकी शिकायत के बाद भी अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। अब देखना होगा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ़ चलाये जा रहे अभियान की आंच कब तक इस पंचायत तक पहुँचती है और खुलेआम चैलेंज करने वाले दबंग को सबक सिखाती है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,