रतनपुर

रतनपुर धरोहर संरक्षण समिति गठित.. लवकुश कश्यप अध्यक्ष, शिवमोहन बघेल सचिव नियुक्त

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ऐतिहासिक नगरी रतनपुर के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण,संवर्धन एवं सौन्दर्यीकरण हेतु ज्येष्ठ नागरिकों की पहल पर ‘रतनपुर धरोहर संरक्षण समिति’ का गठन किया गया है। नगर पालिका के अध्यक्ष लवकुश कश्यप इस नवगठित संरक्षण समिति के सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किए गये हैं तथा शिवमोहन बघेल सचिव बनाए गये हैं.श्री पंढरीनाथ मंदिर में शनिवार, 30 मई को ज्येष्ठ नागरिकों की पहल पर बैरागबन स्थित बीसदुवरिया मंदिर के जीर्णोद्घार के लिए आम नागरिकों की बैठक आयोजित की गयी थी. इसी दौरान नागरिकों ने बीसदुवरिया मंदिर के साथ ही रतनपुर के सभी प्राचीन धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा उठाया और इन धरोहरों के जर्जर स्थिति पर चिंता जाहिर की. अत: बैठक में इन धरोहरों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण के लिए दीर्घकालिक अभियान हेतु ‘रतनपुर धरोहर संरक्षण समिति’ गठित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के पदाधिकारियो, कार्यकारणी सदस्यों एवं संरक्षकों का भी सर्वसम्मति से मनोयन किया गया. इसके तहत नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप को संरक्षण समिति का प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

इसी तरह बलराम पांडेय एवं इन्दु यादव उपाध्यक्ष, शिवमोहन बघेल सचिव, ब्रजेश श्रीवास्तव संयुक्त सचिव एवं नीरज जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए. कार्यकारणी सदस्यों में बालकृष्ण मिश्रा, डॉ सुनील जायसवाल, मनोज पाटले, पुष्पकांत कश्यप, संजय जायसवाल, पवन विश्वकर्मा, विनय पांडेय, शिवानी सोनी, सुषमा कश्यप, आनंद नगरकर, ज्ञानाधार शास्त्री, अनिल शर्मा, डॉ राजू श्रीवास एवं रमाशंकर गुप्ता शामिल हैं. वरिष्ठ नागरिक मनोहर लाल चंदेल, किसन तम्बोली, रूद्र कुमार गुप्ता, शंकर लाल पटेल, के. आर.कौशिक एवं लक्ष्मी प्रसाद कश्यप इस नवगठित समिति के संरक्षक बनाए गए हैं. रतनपुर धरोहर संरक्षण समिति के गठन पर नागरिकों में हर्ष है.

नीरज ने 51 हजार एवं ज्ञानाधार शास्त्री ने 11 हजार देने की घोषणा की

रतनपुर धरोहर संरक्षण समिति के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष नीरज जायसवाल ने बीस दुवरिया मंदिर जीर्णोद्घार के लिए 51 हजार की राशि देने की घोषणा की. इसी तरह समिति के कार्यकारणी सदस्य ज्ञानाधार शास्त्री ने भी 11 हजार की राशि देने की घोषणा की. इसका उपस्थित नागरिकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया एवं रतनपुर के प्रति उनकी समर्पित भावना तथा दानशीलता की सराहना की.

आगामी बैठक 3 जून को

रतनपुर धरोहर संरक्षण समिति की आगामी बैठक 3 जून को शाम 6 बजे पंढरीनाथ मंदिर में आयोजित की गयी है. इसमें समिति के आगे की कार्ययोजना एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,