बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसा :- अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूल जा रहे सायकल सवार भाई बहनों को लिया चपेट में…मौके पर ही दोनों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है, रोजाना सड़क हादसों में लोगों की जाने जा रही है, शनिवार की सुबह भी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापारा से बन्नाक चौक के बीच पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें सायकल सवार दो मासूम भाई बहनों की मौत हो गई है। ट्रेलर दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला था जिसे बाद में पकड़ लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नवापारा निवासी आयुष केंवट और भावना केंवट जो भाई बहन है सुबह स्कूल जाने सायकल पर निकले थे, लेकिन पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीई 0722 के चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही दोनों मासूमों की मौत हो गई, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया,

जहाँ पुलिस और प्रशासनिक अमला लोगों को समझाईश दे रही थी, वही लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार फरार ट्रेलर चालक को भी पकड़ लिया गया है।

पिता की पहले ही हो चुकी है मौत…

इस सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले दोनों ही मासूम के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है, माँ घरों में काम कर बच्चों का लालन पालन कर रही थी, इस हादसे के बाद उस दुःखयारी माँ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,