जांजगीर चाँपा

हत्या के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार…जमीन विवाद बनी वजह

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी में जमीन विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार किया। मृतक की पहचान नरेश कुर्रे उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है, जो कि आरोपी वीरेंद्र कुर्रे का पहला पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी वीरेंद्र कुर्रे अपने दूसरी पत्नी कांति उर्फ सुशीला और उसके बेटों राकेश व राजेश के साथ ग्राम बिलारी आया था। मृतक नरेश, राकेश और राजेश के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। घटना के दिन, नॉमिनी को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने नरेश पर कत्तानुमा हथियार और बांस के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए परिजन किशोर कुमार और कृष्ण कुमार को भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को तत्काल पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से नरेश को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 208/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित टीम ने वीरेंद्र कुर्रे, कांति उर्फ सुशीला, रामशंकर तुरी और राकेश कुर्रे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...