रतनपुर

सहकारी समितियों में विधायक प्रतिनिधि किये गए नियुक्त…मदन कहरा को मिली रतनपुर सेवा सहकारी समिति की जिम्मेदारी….कांग्रेसियों में हर्ष

जुगनू तंबोली

रतनपुर – कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा सोमवार शाम सेवा सहकारी समितियों में विधायक प्रतिनिधियों की सूची जारी की गई। इस सूची में रतनपुर सेवा सहकारी समिति रतनपुर क्रमांक 256 के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन कहरा को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल बन गया। नियुक्ति सूची जारी होते ही मदन कहरा को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निवास एवं विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ किसानों को मिलेगा।

पार्टी नेताओं का कहना है कि मदन कहरा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं, जिसका लाभ किसानों और समिति से जुड़े सदस्यों को मिलेगा। उनकी नियुक्ति पर ब्लॉक समन्वयक शीतल जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि सुभाष अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष पुष्पकांत कश्यप, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित रियाज खोखर, अविनाश श्रीवास, आशीष केवट, प्रियांशु श्रीवास एवं अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। 

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...