पचपेड़ी

पचपेड़ी :- तालाब में डूबकर अज्ञात युवक की मौत…पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई वही मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।मिलीं जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिस्दा में बुधवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास गांव के ही पानी टंकी के पास स्थित राम सागर तालाब में एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष की होगी जो तालाब के पास ही टहल रहा था जिसको ग्रामीणों ने 30 मिनट बाद देखा कि पानी में डूब गया है

जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने सरपंच को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे सरपंच के सामने ग्रामीणों ने डूबे हुए युवक को बाहर निकाला तब तक देर हो चुकी थी अज्ञात युवक की मौत हो चुकी थी जिसके बाद घटना की जानकारी पचपेड़ी पुलिस को दी गई,वही खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई है।वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक मानसिक रूप से कमजोर था जो गांव गली मोहल्ले में घूम घूम कर मांगकर खाता था अंदाजा लगाया जा रहा है मृतक पानी पीने तालाब के पास गया रहा होगा जो पानी पीने के दौरान तालाब में गिरने के बाद गहराई में जाने से उसकी मौत हुई होगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...