बिलासपुर

शनिचरी शराब भट्ठी के पास शिक्षक से झपटमारी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार…सोने का चैन और मोबाईल बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र में मोबाइल और सोने की चेन की झपटमारी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीष गंधर्व उर्फ दादू पिता धन्नू गंधर्व उम्र 19 वर्ष, निवासी शनिचरी बाजार, सरकंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी से झपटे गए मोबाइल व सोने की चेन, कुल कीमत लगभग 90,000, बरामद कर लिए हैं। आरोपी का साथी अंकित साहू अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। घटना 30 मई 2025 की रात करीब 11.45 बजे की है, जब प्रार्थी राममूर्ति साहू अपने ससुराल से लौटते समय चांटीडीह मोड़ के पास मोबाइल से बात कर रहा था। तभी दो युवकों ने उसका मोबाइल और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में मनीष गंधर्व और उसका साथी शामिल थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मनीष को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया और माल की बरामदगी भी करवाई। इस सफलता में प्रआर प्रमोद सिंह, प्रआर बलवीर सिंह, आर विवेक राय, आर विकास यादव, आर संजीव जांगड़े और आर एसके पाटले का सराहनीय योगदान रहा, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...