मस्तूरी

मस्तूरी विधायक की अनुशंसा पर मंडी निधि से सीसी रोड निर्माण के लिए 2 करोड़ 21 लाख रुपये स्वीकृत,

उदय सिंह

मस्तूरी:- विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विधायक दिलीप लहरिया की अनुशंसा पर मंडी निधि से 2 करोड़ 21 लाख रुपये के सीसी रोड निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। विधायक लहरिया ने कहा कि वे आगे भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए तत्पर रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि विकास कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो। मेरा लक्ष्य मस्तूरी विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। नागरिकों की भलाई और समृद्धि के लिए मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा। इस स्वीकृति से गांव के स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीसी रोड निर्माण के लिए ग्राम पंचायत ओखर में दिलकेसर के घर से हायर सेकेंडरी स्कूल तक लंबाई 450 मीटर के लिए 15 लाख 58 हजार रुपये, ग्राम पंचायत एरमशाही में पंचायत भवन से डबरीपारा तक 300 मीटर लागत 10 लाख 38 हजार ‌रुपये, ग्राम पंचायत पचपेड़ी में दिलीप मेडिकल के घर से गदिया तालाब तक 300 मीटर लागत 10 लाख 38 हजार रुपये, ग्राम पंचायत मंहमद में शिव मंदिर से नया तालाब रजक समाज सामुदायिक भवन तक 600 मीटर लागत 19 लाख 76 हजार रुपये,ग्राम पंचायत रिस्दा में मेन रोड से तालाब पार होते हुए अखिलेश सिंह के घर तक 300 मीटर लागत 10 लाख 53 हजार रुपये,ग्राम पंचायत बिनौरी में मुख्य नहर पुल हरदी से स्कूल हरदी तक 400 मीटर 15 लाख 11 हजार रुपये, ग्राम पंचायत खपरी (ओ) में नोहर के घर से सोसाइटी भवन तक 450 मीटर लागत 15 लाख 68 हजार रुपये, ग्राम पंचायत कर्रा (हिं) में पंचायत भवन से बनाहिल खार से गोपाल के घर तक 450 मी लागत 15 लाख 68 हजार रुपये, ग्राम पंचायत नवागांव (ह) में सुरेश गिरी के घर से नया तालाब तक 220 मीटर लागत 7 लाख 66 हजार रुपये, ग्राम पंचायत निरतू में नवाडीह से प्राथमिक शाला तक 450 मीटर लागत 17 लाख रुपए, ग्राम पंचायत पचपेड़ी में श्री चंद्र के घर से लक्ष्मण नायक के घर तक 450 मीटर लागत 17 लाख रुपए, ग्राम पंचायत चौहा में मनोरंजन भवन से बंधा तालाब तक 400 मीटर लागत 15 लाख 13 हजार रुपये, ग्राम पंचायत पोडी में धेवैगा के घर से मंगलू रोहीदास के घर तक 300 मी लागत 10 लाख 45 हजार रुपये, ग्राम पंचायत केवतरा में मुरलीधर पाटले के घर से सरवन पटेल के घर की ओर 400 मीटर लागत 15 लाख 11 हजार रुपये,ग्राम पंचायत देवगांव में रेवाराम के घर से मुरली भट्ट के नाला तक 400 मीटर लागत 15 लाख 11 हजार रुपये, ग्राम पंचायत सोन में फिरत कर के घर से प्राथमिक शाला की ओर 300 मीटर लागत 10 लाख 45 हजार रुपये, कुल योग 2 करोड़ 21 लाख रुपये की स्वीकृति मिली हैं।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...