बिलासपुर

टिकट चेकिंग अभियान में बिलासपुर मंडल ने बनाया रिकार्ड, मई महीने में वसूले गए सर्वाधिक 1 करोड 50 लाख रूपये

उदय सिंह

प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक के आदेशानुसार टिकटधारी यात्रियों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा गाडियों में बेटिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी संदर्भ में मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मई 2019 में टिकट चेकिंग अभियान चलाकर अब तक की सर्वाधिक वसूली की गई।

मई 2019 के दौरान टिकट चेकिंग अभियान से कुल 49,241 मामलों से 01 करोड 50 लाख 06 हजार 167 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 8646 मामलों से 53,24,247 रूपये अनियमित टिकट के 16,893 मामलों से 75,06,470 रूपये तथा बिना बुक किये गये लगेज के 23,702 मामलों से 21,75,450 रूपये शामिल हंै जो कि मंडल में मासिक टिकट चेकिंग अभियान से जुर्माने की सर्वाधिक वसूली है। इसके पूर्व माह मई 2018 में 01 करोड 40 लाख रूपये की वसूली की गई थी।

रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह बाइक पर घूमने निकले छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत... अज्ञात भारी वाहन ने मारी ठोकर, रायगढ़: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...पिता ने 6 वर्षीय बेटे की कुएं में डुबोकर की हत्या, घरेल... बिलासपुर:- रिश्तों का कत्ल.... कलयुगी सौतेले पिता की दरिंदगी ने छीना नाबालिग का बचपन... पीड़िता ने द... बिलासपुर: प्रतियोगी परीक्षार्थी युवक ने की आत्महत्या...सरकंडा में किराए के मकान में फंदे पर झूलती मि... प्रेमी ने दिल्ली में लगाई फांसी तो बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका भी झूली फांसी के फंदे पर...बिछड़ने क... VIDEO बिलासपुर : पेन और पुस्तक रखने वाले हाथों में शिक्षक पकड़ा रहे झाड़ू…मासूम बच्चों से कराई जा रह... तोरवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा....नाले में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर सब्जी पकाने के विवाद में गर्भवती पत्नी की हत्या...डंडे के वार से हुई मौत, 2 साल की मासूम के साथ फरार... अमानत में खयानत: होटल संचालिका से किराये पर लिया ट्रेलर हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार... इंजन जब्त, बिलासपुर: अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी...मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त, 3 गिरफ्...