बिलासपुर

VIDEO:- दोमुहानी एनीकट में डूबे एक युवक की लाश बरामद…. दूसरे की तलाश जारी

उदय सिंह

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी में बने दोमुहानी एनीकट में शनिवार शाम डूबे दो युवकों में से एक की लाश रविवार सुबह बरामद कर ली गई है। मृतक की पहचान टिकरापारा निवासी ऋषभ कश्यप के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा युवक अभिजीत तिर्की अब भी लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम दोनों युवक घूमने के उद्देश्य से एनीकट पहुंचे थे।

एक युवक नीचे उतरने के दौरान पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही पानी से बाहर नहीं निकल पाए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रविवार सुबह रेस्क्यू टीम को ऋषभ कश्यप का शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभिजीत तिर्की की तलाश अब भी जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...